मध्यप्रदेश जल निगम
jal nigam
मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित की संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं 4 नयी परियोजना क्रियान्वयन
 इकाइयों (गुना, सिंगरौली, मंदसौर, तथा नीमच) के गठन की स्वीकृति दी। प्रत्येक नई परियोजना क्रियान्वयन
 इकाई के लिये 17 पद के मान से 68 नये पद तथा जल निगम मुख्यालय की संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिये
 24 नये पद, इस प्रकार कुल 92 नये पदों का सृजन करने की स्वीकृति दी।
जल निगम ने अपनी स्थापना वर्ष 2012 से अब तक 1316 करोड़ रूपये लागत की 19 समूह जल प्रदाय
 योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा किया है। इनसे 805 ग्रामों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व में
 जल निगम द्वारा जहाँ प्रतिवर्ष औसतन 10 परियोजनाओं के कार्य किये जा रहे थे, वहीं वर्तमान वर्ष 2021-
22 में 40 परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। जल निगम के कार्य तथा कार्य-क्षेत्र के विस्तार
 को ध्यान में रखते हुए जल निगम की मुख्यालय स्तर की संरचना का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा चार
 नई परियोजना क्रियान्वयन इकाइयों का गठन किया जाना आवश्यक था, तदनुसार मंत्रि-परिषद ने आज
 इसकी स्वीकृति दी।
वर्तमान में जल निगम द्वारा विभिन्न जिलों में 14,135 करोड़ रूपये लागत की 40 समूह जल-प्रदाय
 योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य प्रगतिरत हैं। इन योजनाओं से 10 हजार 294 ग्रामों को लाभान्वित
 किया जाना लक्षित है।
मध्य प्रदेश समसामयिकी
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
					 		
									   
								
				
							 
									
			 
	  	









