मध्यप्रदेश सामान्य जानकारी
madhya pradesh
3,08,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह भारत के उत्तर-मध्य हिस्से में बसा प्रायद्वीपीय पठार का एक हिस्सा है, जिसकी उत्तरी सीमा पर गंगा-यमुना के मैदानी इलाके है, पश्चिम में अरावली, पूर्व में छत्तीसगढ़ मैदानी इलाके तथा दक्षिण में तप्ती घाटी और महाराष्ट्र के पठार है।
- राज्य की राजधानी – भोपाल
 - राज्य की भाषा – हिन्दी
 - गठन – 1 नवंबर, 1956
 - कुल जिले – 51
 - राज्य का राजकीय पशु – बारहसिंहा
 - राज्य का राजकीय पक्षी – दूधराज
 - राज्य का राजकीय फल – आम
 - राज्य का राजकीय पुष्प – लिली
 - राज्य का राजकीय वृक्ष – बरगद
 - साक्षरता दर – 69.3%
 - पुरुष साक्षरता दर – 78.7%
 - महिला साक्षरता दर – 59.2%
 - लोकसभा सीटों की संख्या – 29
 - राज्यसभा सदस्यों की संख्या – 11
 - विधानसभा सीटों की संख्या – 230
 - राज्य का जनघनत्व – 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
 - कुल जनसंख्या (वर्ष 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार) – 7,26,26,809
 - पुरुष जनसंख्या – 3,76,12,306
 - महिला जनसंख्या – 3,50,14,503
 - दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर – 20,30%
 - सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – इंदौर
 - न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला – हरदा
 - सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – बालाघाट
 - न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला – भिंड
 - सर्वाधिक जनघनत्व वाला जिला – भोपाल
 - न्यूनतम जनघनत्व वाला जिला – डिंडोरी
 - सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला – जबलपुर
 - न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर
 - सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला जिला – जबलपुर/इंदौर
 - न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर
 - सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाला जिला – भोपाल
 - न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर
 - सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला – भोपाल
 - न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला – डिंडोरी
 - सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) प्रतिशतता वाला जिला – उज्जैन
 - न्यूनतम अनुसूचित जाति प्रतिशतता वाला जिला – झाबुआ
 - सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशतता वाला जिला – अलीराजपुर
 - न्यूनतम अनुसूचित जनजाति वाला जिला – भिंड
 - सर्वाधिक शिशु जनसंख्या वाले दो जिले हैं – इंदौर एवं धार
 - न्यूनतम शिशु जनसंख्या वाले दो जिले हैं – हरदा एवं अनूपपुर
 - सर्वाधिक तथा न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले दो-दो जिले क्रमश: – इंदौर व झाबुआ और अनुपपुर व बैतूल
 - सर्वाधिक तथा न्यूनतम अनुसूचित जाति की जनंसख्या क्रमश: – इंदौर और झाबुआ
 - भारत में जनसंख्या के आधार पर मध्य प्रदेश का स्थान – छठा
 - साक्षरता दर के मामले में राज्य का देश में स्थान – 28वां
 - महिला साक्षरता में राज्य का स्थान – 28वां
 - राज्य में औसत लिंगानुपात – 931 (महिला प्रति हजार पुरुष)
 - मध्य प्रदेश में शिशु लिंगानुपात – 918
 - मध्य प्रदेश के उस जिले का नाम जिसका लिंगानुपात राज्य के लिंगानुपात के बराबर है – रीवा जिला (930)
 - निम्नतम शिशु लिंग अनुपात जिला – मुरैना
 - उच्चतम शिशु लिंग अनुपात वाला जिला – अलीराजपुर
 - क्षेत्रफल – 3,08,252 वर्ग किमी.
 - क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का स्थान – दूसरा
 - क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला – छिन्दवाड़ा
 - क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला – दतिया
 - प्रदेश का सबसे बड़ा शहर – इंदौर
 - सीमावर्ती राज्य – पूर्व में छत्तीसगढ़ पश्चिम में राजस्थान और गुजरात, उत्तर में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में महाराष्ट्र
 - प्रदेश की अधिकतम सीमा से जुड़ने वाला राज्य – उत्तर प्रदेश (10 जिलों में)
 - न्यूनतम सीमा से जुड़ने वाला राज्य – गुजरात
 - मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा से जुड़ने वाली नदी – ताप्ती
 - मध्य प्रदेश की उत्तरी सीमा से जुड़ने वाली नदी – चम्बल
 
यह भी पढें
http://www.mppscstudy.com/read_article.php?news_id=257&page_id=np477
फीडबैक दें
   दोस्तो, आपको हमारे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सामग्री कैसी लग रही है हमें मेल कर जरूर बताएं। यदि किसी तथ्य में भूलवश कोई त्रुटि नजर आए तो अनिवार्य रूप से बताएं। इससे हमें सामग्री को और अच्छा बनाने में मदद मिलेगी। आपके सुझावों और शिकायतों का भी सदैव स्वागत है। यदि आप भी परीक्षा संबंधी कोई सामग्री शेयर करना चाहते हैं तो हमें दिए गए मेल आईडी पर भेज सकते हैं। 
संपर्क— mppscstudy@gmail.com
FACTS FOR PRELIMS
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
						 
				
						  
						 
					 		
									   
								
				
							 
									
			 
	  	









